Site icon Bhoomika Bharat News

दलित महिला की पिटाई को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस

दलित महिला की पिटाई को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। दलित महिला की पिटाई को लेकर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी के साथ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे छत्तू निवासी उमेश सरोज की पत्नी रेखा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पन्द्रह जून को आरोपी के मवेशी उसके घर में घुसकर गेंहू खाने लगे। पीडिता ने आरोपियो से उलाहना दिया तो आरोपी विजय यादव पुत्र गयादीन तथा सचिन पुत्र विजय उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। मना किया तो आरोपियो ने उसे मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी पीडिता को धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय समेत तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओ मे सोमवार की रात केस दर्ज किया है।

Exit mobile version