Site icon Bhoomika Bharat News

रीवा में जोरदार बारिश से तापमान गिरा, जानें विंध्य क्षेत्र में मानसून कब देगा दस्तक ?

वहीं, रीवा में लगातार घंटों बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल सहित समूचे विंध्य क्षेत्र में 22 से 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है. तेज हवा के साथ बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी l

रीवा सहित विंध्य के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला नजर आया. सोमवार शाम रीवा में घंटों आंधी के साथ बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली. रीवा के अलावा मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना में भी तेज आंधी और कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. हालांकि जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, वहां हीटवेव ने खासा परेशान किया. l

Exit mobile version