Site icon Bhoomika Bharat News

दो सगे भाई सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुए चयनित

जलालपुर
अम्बेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के दो सगे भाइयों ने एक साथ सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयनित हुए है जिससे परिजनों समेत क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सहायक सांख्यिकी व सहायक शोध अधिकारी परीक्षा में तहसील के अंतर्गत कन्नूपुर गांव निवासी व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के पुत्र कौशलेंद्र सिंह चंदेल व भूपेंद्र सिंह चंदेल द्वारा कडी मेहनत व परिश्रम से उक्त परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
दोनों भाइयों का चयन अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में हुआ है। जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात दोनों भाइयों द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान वर्ग से स्नातक परीक्षा पास करते हुए गणित विषय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की गई। इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों समेत ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। पिता सुनील सिंह अधिवक्ता है।

Exit mobile version