Site icon Bhoomika Bharat News

आवाज़ दो हम ज़िन्दा है” ग्रुप ने ईद-उल-अज़हा पर वृद्ध आश्रम में बांटे फल, पाई बुजुर्गों की दुआएं

“आवाज़ दो हम ज़िन्दा है” ग्रुप ने ईद-उल-अज़हा पर वृद्ध आश्रम में बांटे फल, पाई बुजुर्गों की दुआएं

सामाजिक सेवा में अग्रणी रहने से जरूरतमंदों के लिए मिसाल बना ग्रुप


बैतूल। ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर “आवाज़ दो हम ज़िन्दा है” ग्रुप ने मातोश्री वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह ग्रुप लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहता है और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। ग्रुप के सदस्य सुबह आश्रम पहुँचे और उन्होंने फल वितरण के साथ ही बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें स्नेह एवं सम्मान का अहसास दिलाया। आश्रम के बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना की और अपनी खुशी व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि ‘आवाज़ दो हम ज़िन्दा है’ ग्रुप बैतूल में लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है। इस ग्रुप के कार्यों में ब्लड डोनेशन, पौधारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद, विधवा महिलाओं और बेसहारा बच्चों की सहायता शामिल है। ग्रुप का मानना है कि समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलना ही वास्तविक सेवा है। हमारा उद्देश्य केवल समाज सेवा नहीं है, बल्कि समाज के उन वर्गों को साथ लेकर चलना है जो अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं। ईद-उल-अज़हा के मौके पर वृद्ध आश्रम में फल वितरण करके हमने बुजुर्गों के साथ अपनी खुशी साझा की है। ‘आवाज़ दो हम ज़िन्दा है’ ग्रुप द्वारा ईद-उल-अज़हा के अवसर पर किया गया यह फल वितरण एक सराहनीय कदम है जो समाज में एकता और समरसता की भावना को बल देता है। इस तरह की पहलें समाज के हर वर्ग को जोड़ने और उन्हें एक दूसरे के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Exit mobile version