Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग न्यूज़..कुआं में गिरने से युवक हुआ घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से .बंशीधर नगर :- थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव में एक युवक निर्माणाधीन कुआ में गिरने से घायल हो गया।

परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक कोल्हुवा ग्राम निवासी राजदेव पासवान के 17 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है की उक्त युवक अपने कुछ मित्रो के साथ पास के निर्माणाधीन कुआ में नहाने के लिए नीचे उतरा था इसी दौरान डूबने लगा। युवक के दोस्तो ने हल्ला मचाकर कुआ में डूब रहे युवक को बाहर निकाला तथा इसकी जानकारी घायल युवक के परिजनों को दिया। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया।

Exit mobile version