Site icon Bhoomika Bharat News

प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर चयनित हुए अभिषेक, खुशी

प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर चयनित हुए अभिषेक, खुशी

मेधावी अभिषेक।                                      लालगंज-प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के कुम्भीआइमा निवासी मेधावी का चयन उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर होने को लेकर खुशी का माहौल दिखा है। गांव के प्रमोद तिवारी तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। इनके पुत्र अभिषेक की सफलता पर साथियों में भी खुशी देखी गयी है। वहीं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी अभिषेक की सफलता को रामपुर खास की मेधा की बड़ी सफलता कहा है। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, मिथिलेश त्रिपाठी, संजय सिंह, विनोद शुक्ल, कालिका प्रसाद पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्र, प्रभात श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, शिवप्रसाद यादव, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद चन्द्र शुक्ल, ओपी जायसवाल, राजेन्द्र मिश्र, शिवमूर्ति यादव, संतोष पाण्डेय, लाल विनोद प्रताप सिंह आदि ने साथी अधिवक्ता के पुत्र की सफलता को अधिवक्ता समाज के लिए गौरवपूर्ण कहा है।

Exit mobile version