Site icon Bhoomika Bharat News

ओम बन्ना सेवा समिति द्वारा जलजीरा व मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

*पीलीबंगा। ✍️(विनोद खन्ना)ओम बन्ना सेवा समिति द्वारा जलजीरा व मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास*

*पीलीबंगा। ✍️(मदनलाल पण्डितांवाली)।

पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती रावतसर रोड़ पर चक 26 एसटीजी बस अड्डे पर *ओम बन्ना सेवा समिति* *द्वारा* ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। बस स्टैंड पर ठंडा मीठा पानी की छबील लगाने वाले सेवा समिति के सदस्य हुकम सिंह जीवराज सिंह शक्ति सिंह नंदू सिंह ,भवानसिंह ,बबलू सिंह ,अज्जू सिंह ,प्रकट सिंह ,मोहित सिंह, गंगा सिंह, हिम्मत सिंह,अभय सिंह ,धीरज सिंह ,कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, सहित कई अन्य लोगों ने कहा की सभी ने मिलकर जलजीरा व मीठा शीतल जल राहगीरों को पिलाकर उनका कंठ ठंडा किया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाने का बहुत महत्व है और इससे पुण्य मिलता है। इसलिए सभी को ऐसे धर्म के काम में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस दौरान सभी ग्रामीणों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को रोक-रोककर उन्हें शीतल व ठंडा जल पिलाया जा रहा था।)

Exit mobile version