*चित्रकूट 16 जून 2024* *क्षेत्राधिकारी मऊ द्वारा बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण बनाये रखने हेतु कस्बा बरगढ़ में पैदल गस्त किया* वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरन सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ राकेश मौर्य की उपस्थिति में बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण बनाये रखने हेतु थाना बरगढ़ क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओँ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया । पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा शराब की दुकान एवं 02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी।