बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां, झारखण्ड)
सरायकेला/तिरुलडीह: कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र के तिरुलडीह कूदा स्थित फुटबॉल मैदान में पहली बार रंग विरंग आतिशबाजी के साथ नाइट फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया गया।खेल का शुभारंभ समाजसेवी खगेन चंद्र महतो तथा तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा उर्फ रामबालक दोनो ने संयुक्त रूप से गेंद शाट करते हुए किया। यह खेल कुल 24 टीमों के बीच खेला गया। जिसमे प्रथम पुरस्कार गौतम एफ° सी°, द्वितीय पुरस्कार लालटु स्पोर्टिंग, तृतीय पुरस्कार आयुष ब्रदर चौड़ा, चतुर्थ पुरस्कार लालू स्पोर्टिंग ईचागढ़,पंचम पुरस्कार एच° एम° स्टार बॉयज एवं षष्ठम पुरस्कार के रूप 1932 खतियान कुकड़ू ने जीत दर्ज किया | विजेता टीमों को कमिटी के द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
*भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विनोद राय*: विनोद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए इस रात्रि आयोजन को खूब सराहना किया।वही उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खेल को भाईचारे के साथ आनंद लेते हुए खेलने का अपील किया।
*जेएमएम कुकडु प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो* मौके पर झामुमो के कुकडु प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए धन्यवाद दिया और खेल में प्रदर्शन कर खिलाड़ियों में आपसी एकता का परिचय देकर लक्ष्य को प्राप्त करने की कामनाएं किए।
*सुधीर सिंह मुंडा मुखिया तिरुलडीह पंचायत*
उपस्थित मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने कहा कि खेल से हमारे खेलप्रेमी खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का अवसर प्राप्त होता है, वंचित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में आपने हुनर प्रदर्शन के साथ साथ अपने क्षेत्र के नाम को उजागर करने का विशेष मौका मिलता है,खिलाड़ी का पहचान अपने खेल से परिचित होता है अतः सभी खिलाड़ी अपना खेल के माध्यम से पहचान बनाए। खेल के माध्यम से क्षेत्र का नाम को रोशन करने का शुभकामनाएं दिया।
मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ माझी साव,झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, सुकू प्रामाणिक, निखिल महतो, गौतम महतो, मदन महतो, गिरजा शंकर महतो, डॉक्टर महतो आदि उपस्थित थे।
