Site icon Bhoomika Bharat News

आज मनाया जायेगा गंगा दशहरा और गायत्री जयंति,दोनो एक साथ।

रविवार 16जून 2024 को हस्त नक्षत्र अमृत सिद्धियोग व सर्वार्थ सिद्धियोग है। अमृत एवं सर्वार्थ सिद्धियोग धार्मिक कार्यों एवं खरीदी के लिए उत्तम माना जाता है। आज ही गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंति दोनो एक साथ मनाई जायेगी। मान्यताओ के अनुसार ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दसमीं के दिन ही भगवान शिव की जटाओ से निकलकर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई। इसी उपलक्ष्य मे गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। आज ही के दिन वेदमाता गायत्री का प्राकटय उत्सव मनाया जाता है।इस दिन हवन पूजन अनुष्ठान आदि किया जाता है। गंगा दशहरा पर घरों मे मां गंगा की कलश स्थापना कर पूजन किया जाता है। श्रद्धालु तीर्थ स्थलो मे जाकर पवित्र नदियो मे स्नान कर मंत्र जाप पूजन दान आदि करते है। गायत्री जयंति पर घरों एवं मंदिरो मे विशेष पूजा अर्चना अनुष्ठान किये जाते है। नागपुर मे मुख्य आयोजन गायत्री शक्तिपीठ जगनाड़े चौक,नंदनवन मे होगा। यहां पर सामूहिक अखंड जाप शनिवार को किया गया। 16 जून को 11कुंडीय गायत्री यज्ञ होगा। सभी गायत्री मंदिरो मे कलश स्थापना कर गंगा एवं गायत्री पूजन आराधना किया जायेगा।

Exit mobile version