Site icon Bhoomika Bharat News

बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पटरंगा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मवई अयोध्या पटरंगा पुलिस ने बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च थाना पटरंगा से प्रारम्भ होकर ग्राम खेदीपुर,सीवन,वाजिदपुर, गेरोंढा, इचोलिया, सरैठा,पुराय,होलूपुर, डिलवल,मियां का पुरवा,मवई चौराहा,पूरे कामगार,पचलो होते हुए मखदूमपुर में समाप्त हुआ।फ्लैगमार्च  सी ओ रूदौली आशीष निगम,थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश के नेतृत्व में निकाल कर जनता में सुरक्षा का एहसास कराया गया।फ्लैगमार्च में हाइवे चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक मदन पाल,वीरेंद्र कुमार पाल,हरिकेश यादव,नरेंद्र कुमार के अलावा थाने का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Exit mobile version