Site icon Bhoomika Bharat News

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ थाना कसया में पीस कमेटी की मीटिंग की गयी

आज दिनांक 15.06.2023 को आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत थाना कसया में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ संयुक्त पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । मीटिंग में धर्मगुरूओं से आपस में मिल-जुलकर शान्ति व सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपील की गयी ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुंदन सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

Exit mobile version