Site icon Bhoomika Bharat News

एलपीजी गैस की जनपद में मिली लाइसेन्स

 

 

बाबा श्याम इंद्रा गैस की हुई शुरु

हरदोई। तमाम गैस कंपनियों को टक्कर देने के लिए अब इंद्रा गैस ने भी अपने पांव बाजार में पसारने शुरू कर दिए हैं, इसी के चलते आज हरदोई जनपद में इंद्रा गैस की पहली एजेंसी की लाइसेंस जारी हुई है जो की हरदोई जनपद के राजीव मिश्रा को प्राप्त हुई है। इसके बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है तो वही उनका कहना है कि वह जनपद में इंद्रा गैस को पूरी ईमानदारी और विश्वसनीयता से आगे बढ़ाने में जुटेंगे साथ ही वह अपने उपभोक्ताओं को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराएंगे यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनपद के माँ किशोरी इलेक्ट्रॉनिक के मालिक राजीव मिश्रा को यह लाइसेंस मिली है जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं और इसका श्रेय वह बाबा खाटू श्याम को दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनके जीवन में जो भी परिवर्तन हुए हैं वह सिर्फ और सिर्फ बाबा खाटू श्याम और माता-पिता के आशीर्वाद से हुए हैं इसीलिए उन्होंने गैस एजेंसी का नाम भी बाबा श्याम गैस सर्विस रखा है, वही परिजनों और चाहने वालों में खुशी की लहर है लोग उनको बधाई दे रहे हैं ।

Exit mobile version