Site icon Bhoomika Bharat News

दो आरोपियों के खिलाफ छेडछाड तथा मारपीट का मुकदमा

दो आरोपियों के खिलाफ छेडछाड तथा मारपीट का मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ किशोरी के साथ छेडछाड तथा मारपीट व धमकी एवं पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के चोप सिंह का पुरवा अगई निवासी राजकुमारी पत्नी राजेश सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर मंे कहा है कि बीती बारह जून को रात्रि नौ बजे उसकी पुत्री लक्ष्मी 15 शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के रामसजीवन के पुत्र अर्जुन सरोज तथा राजाराम के पुत्र शनि ने उसकी पुत्री का बदनीयती से हाथ पकड़ लिया। किशोरी ने विरोध करते हुए अर्जुन के हाथ में दांत काट लिया। इस पर आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। इसके बाद किशोरी ने हल्लागुहार किया तो आरोपियों ने मुंह खोलने पर जानलेवा धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। पीडिता की मां बेटी के साथ आरोपियों के घर पहुंची और घटना को लेकर उलाहना दिया तो आरोपियों ने पीडिता व उसकी मां को गाली देते हुए मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी फिर धमकाते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरूवार की रात आरोपी अर्जुन समेत दो के खिलाफ पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version