Site icon Bhoomika Bharat News

नीमच कलेक्‍टर जैन व्‍दारा कुकडेश्‍वर में टप्‍पा कार्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्‍ता का लिया जायजा

नीमच। जिला कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान कुकडेश्‍वर में शासकीय अस्‍पताल के पास निर्माणाधीन नवीन टप्‍पा कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्‍ता का जायजा लिया। कलेक्‍टर जैन ने कार्यालय भवन परिसर में पौधारोपण की तैयारी कर व्‍यापक स्‍तर पर पौधा रोपण करवाने के निर्देश भी नायब तहसीलदार को दिए। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया व अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version