Site icon Bhoomika Bharat News

विकसित नवादा के संकल्प का आगाज, नवादा सांसद विवेक ठाकुर

👉 लोकेशन: नवादा..
👉 जिला :नवादा ( भाजपा नेता विवेक ठाकुर)..
👉 रिपोर्टर :तरुण कुमार सिंह…
👉 नवादा / भाजपा नेता संसद विवेक ठाकुर/ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव : नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने गुरुवार कोरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात. इस मुलाकात में उन्होंने नवादा लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बढ़ाने एवं लंबित रेल परियोजनाओं को पूरा करने की मांग करते हुए विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पुनः रेल मंत्री बनने पर उनको बधाई भी दी। नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा हमने जो विकसित नवादा का संकल्प लिया था उसे दिशा में कार्यों को आज से आगाज हो गया है रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद श्री विवेक ठाकुर ने नवादा स्टेशन के समीप रेलवे फाटक पर आर ओ बी का अभिलंब निर्माण करने नवादा से बिहार शरीफ तक नई रेल लाइन का निर्माण करने,श्रमजीवी व राजगृह इंटरसिटी का तिलैया जंक्शन तक विस्तारकरने,महाबोधि एक्सप्रेस को नवादा स्टेशन तक विस्तार करने, बरबीघा पटना नई रेल लाइन का त्वरित गति से निर्माण करने, बरबीघा स्टेशन का नामकरण डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह स्टेशन करने का शिक्षक स्टेशन पर एक रेलवे टिकट आरक्षण काउंटर खोलने, नवादा स्टेशन पर दोनों प्लेटफार्म तरफ सामान्य रेलवे टिकट काउंटर का निर्माण करने, चातर हॉट के समीप अधिकृत रेलवे संपर्क फाटक का निर्माण करने वारसलीगंज स्टेशन के निकट मंजोर गांव के समीप रेलवे संमपार फाटक का निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।रेल मंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह जानकारी संसद के निजी सहायक रजनीश ने दी। विवेक ठाकुर के जीतने के बाद लोगों को काफी उनसे उम्मीद जगी है। वहीं कई परियोजनाओं को चालू करने की विवेक ठाकुर के लिए चुनौती साबित होगी।
👉 दरअसल लंबे समय से आर ओ बी का निर्माण अटका, लंबे समय से नवादा स्टेशन के समीकरण रेलवे फाटक पर आर ओ बी का निर्माण अटका है जिससे नवादा वासियो को हर रोज जाम की समस्या से जुड़ना पड़ता है। नवादा से जमुई, देवघर कौवाकोल, रोह रूपो, काशीचक वारसलीगंज क्षेत्र हजारों लोग आना-जाना करते हैं। यह समस्या लंबी समय से लोग झेल रहे हैं। विवेक ठाकुर के इस प्रयास से नवादा की जनता उम्मीद जगी है। संसद के द्वारा चुनाव से पूर्ण विकसित नवादा को लेकर संकल्प पत्र जारी किया गया था अब देखना होगा की जनता की इन समस्याओं से कब तक निजात दिला पाते हैं।
👉 इसे भी पढ़ें : नवादा में मुखिया की गोली मारकर हत्या, सुबह में बदमाशों ने घटना को दिया था अंजाम,गांव मैं जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ।

Exit mobile version