Site icon Bhoomika Bharat News

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में 24 घण्टे खुलेंगे माल रेस्टोरेंट।

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में माल, रेस्टोरेंट ,आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार एवं बिजनेस सेंटर 24 घंटे एवं सातों दिन खुले रहेंगे। यह सुविधा नगर निगम एवं औद्योगिक क्षेत्र में मिलेगी ।

राज्य सरकार ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। इसका नोटिफिकेशन कुछ दिन में जारी कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला सातवा राज्य बन जायेगा।

इसके पहले महाराष्ट्र ,कर्नाटक ,हरियाणा , हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड और तेलंगाना में माल, रेस्टोरेंट, आईटी सेक्टर, मेन मार्केट, बिजनेस सेंटर 24 घण्टे खुले रखे जाते थे।

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ बैठक में सहमति ले ली थी। जिन नगर निगम में यह व्यवस्था लागू होने जा रही है उनमें इंदौर के बीआरटीएस एरिया में पहले से लागू है।

अब पूरे इंदौर में लागू किया जाएगा। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर ,रीवा, छिंदवाड़ा, रतलाम ,उज्जैन, सतना, सिंगरौली, कटनी ,खंडवा ,बुरहानपुर ,देवास ,मुरैना में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

Exit mobile version