Site icon Bhoomika Bharat News

वजीरगंज थाना के महिला हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पांच वर्षों से चल रहे पति पत्नी विवाद को सुलझाने में सफलता मिली।

आज दिनांक 13.06.2024 को वजीरगंज थाना के महिला हेल्प डेस्क में एक केस आया, जिसमें पांच वर्षों से चल रहे पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने में हमारी महिला हेल्प डेस्क की टीम को बड़ी सफलता मिली। हमारी महिला हेल्प डेस्क टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता और समझदारी के साथ काम किया, दोनों पक्षों की बातों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं को समझा। तत्पश्चात उन लोगों के बीच सुलह कराई गई। हमारा प्रयास न केवल उनके लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि संवाद और समझौता के माध्यम से किसी भी विवाद का हल निकाला जा सकता है। गया पुलिस का यह प्रयास समाज में सद्भाव और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आगे भी इसी तरह के प्रयासों को जारी रखेंगे। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम न्याय और समानता के मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग की सुरक्षा और सहायता करे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version