Site icon Bhoomika Bharat News

*रोड पर सूख रही मक्का से आम लोग हो रहे सड़क दुर्घटना के शिकार। घुसूपुर में हुआ बाइक सवार घायल

*रोड पर सूख रही मक्का से आम लोग हो रहे सड़क दुर्घटना के शिकार। घुसूपुर में हुआ बाइक सवार घायल*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र में रोड पर सूखती मक्का से लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बीती शाम थाना क्षेत्र के ग्राम घुसूपुर पर में रोड पर सूख रही मक्का पर एक बाइक सवार फिसल गया। हादसे में युवक घायल हो गया।सूचना पुलिस को फोन पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मक्का स्वामी की जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन किसी ग्रामवासी ने कोई जानकारी नहीं दी।और पुलिस खाली हाथ वापस चली गई।

 

घटना थाना क्षेत्र के ग्राम घुसूपुर की है।बीती शाम थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर निवासी योगेश चौहान पुत्र रामबरन चौहान मैनपुरी अपनी बाइक रिपेयरिंग करवाने आए थे।करीब 7 बजे अपनी बाइक से वापस घर जा रहे थे जेसे ही मैनपुरी सहन मार्ग स्थिति घुसूपुर ग्राम में पहुंचे तभी रोड पर सूख रही मक्का पर उनकी बाइक फिसल गई जिससे बाइक सवार योगेश घायल हो गए। घटना की जानकारी

पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर ग्रामवासियों से मक्का स्वामी की जानकारी करनी चाही लेकिन किसी ग्रामवासी ने मक्का स्वामी का नाम नहीं बताया और पुलिस खाली हाथ लौट गई।गौरतलब बात ये है कि जनपद में अधिक तर रोड़ो पर मक्का सुखाए जाने के नजारे देखे जाते है ।और जिले के सभी अधिकारी इन रोड़ों से इन नजारों को देखते हुए गुजरते है। लेकिन कभी

इन मक्का सुखाने वाले किसानों पर कोई कठोर कार्रवाई अधिकारी नहीं करते जिससे इन लोगो का हौंसला बढ़ जाता है और किसान गैर कानूनी कार्य बेपरवाह होकर करते हैं।किसानों को समझना होगा जिस तरह से उनके मक्का रोड पर सुखाने से कोई इंसान घायल होता

है या किसी परिवार के सदस्य की दुर्घटना में मौत हो जाती है। तो परिवार को कितना दुख होता है। इन दुर्घटनाओं में परिवार अनाथ भी हो सकता किसानों को इस तरह के गैरकानूनी कार्य नहीं करने चाहिए और समाज में जिम्मेदारी के साथ इस तरह के कार्य करने बालो को रोकना चाहिए।

Exit mobile version