Site icon Bhoomika Bharat News

तेज आंधी तूफान से रोड़ पर गिरा पेड़ नीमच झालावाड़ मार्ग पर आवागमन हुआ बाधित पंचायत कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटवाया, पढ़े खबर

मनासा। बुधवार की देर शाम तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। वही नीमच झालवाड़ मार्ग पर कुंडालिया व जन्नौद के बीच ग्राम बाक्या खेड़ा के समीप एक बड़ा पेड़ रोड़ पर गिर गया।जिस कारण रोड़ पर जाम लग गया करीब आधे घंटे तक रोड के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे व प्रशासन को इसकी सूचना दी।इसके बाद पेड़ को कटर की मदद से काटकर क्रेन की मदद से मुख्य मार्ग से हटाया गया। इस बीच कुछ वाहन ग्राम के भीतर से होकर गुजरे। कुंडालियां पंचायत के कर्मचारी व ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे तथा पेड़ को जेसे तेसे हटाकर यातायात प्रारंभ करवाया।

Exit mobile version