Site icon Bhoomika Bharat News

बकरीद को लेकर जिले मे शांति समिति की बैठक संपन्न

 

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 गोपालगंज

जिला पदाधिकारी गोपालगंज मकसूद आलम के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन द्वारा ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज दिनांक 12 जून 2024 को समाहरणालय सभा कक्ष में की गयी।

संबंधित बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे ईद उल जुहा बकरीद पर्व 2024 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक सुझाव मांगे गए।

जिस पर माननीय सदस्यों की तरफ से बताया गया कि घोष मोड़ से शुगर फैक्ट्री की तरफ जाने वाले मार्ग ,थाना चौक से बड़ी चौक जाने वाले मार्ग पर ड्रॉप गेट ,मजिस्ट्रेट की तैनाती ,अरना श्यामपुर बाजार आदि संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम ,माझा प्रखंड के शाहपुर और विशंभरपुर जो सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड से सटे हुए हैं वहां सुरक्षा व्यवस्था हेतु इंतजाम करने आदि का विचार व्यक्त किया गया। जिस पर उप विकास आयुक्त द्वारा इन सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बकरीद की नमाज 8:00 बजे के पूर्व संपन्न करने के निर्देश दिए गए। सभी से आग्रह किया गया कि बकरीद के अवसर पर जानवरों के अपशिष्ट को मिट्टी के अंदर दबा देंगे ,जिससे इधर-उधर अन्यत्र अपशिष्ट ना बिखरे ।

अपर समाहर्ता गोपालगंज द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी 14 प्रखंडों में शांति समिति की बैठक कराई जाएगी और जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के निर्णय को उनसे साझा किया जाएगा। उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी नगर परिषद के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित सुनिश्चित करेंगे।

विधि व्यवस्था हेतु सभी जगह मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। सभी संवेदनशील चिन्हित स्थलों पर ड्रॉप गेट हेतु व्यवस्था की जाएगी एवं उन स्थलों पर पदाधिकारी दंडाधिकारी की प्रति नियुक्ति की जाएगी।

संबंधित बैठक में अपर समाहर्ता श्री आशीष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज प्रदीप कुमार,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशान्त अभिषेक,जिला सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपालगंज सदर ,मुख्य पार्षद नगर परिषद गोपालगंज श्री हरेन्द्र चौधरी, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी गण ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार,सहायक

निदेशक सामाजिक सुरक्षा शुभांगी सिंह,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जमालुद्दीन,नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती, विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज राहुल धर दुबे, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत हथुआ , सभी राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय शांति समिति के माननीय सदस्य गण जिसमें राघवेंद्र

कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष जदयू गोपालगंज सुभाष सिंह, जिला सचिव माकपा प्रमोद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू , संजीव कुमार पिंकी सामाजिक कार्यकर्ता , इम्तियाज अली भुट्टो , परवेज हसन अधिवक्ता , रामाशीष सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख , गिरीश राय पूर्व मुखिया, श्री

शराफत हुसैन श्री धनंजय यादव , ज्वाला कुमार विशाल राज राजकरण गुप्ता , सुनील कुमार बारी ,राजद जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी , अदालत हुसैन , कमल अहमद, रवि केसरी और परवेज आलम खान आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version