Site icon Bhoomika Bharat News

बिजली की चिंगारी निकलने से लगी आग,दर्जन भर से अधिक पेड़ झुलसे 

बिजली की चिंगारी निकलने से लगी आग,दर्जन भर से अधिक पेड़ झुलसे 

वन विभाग कर्मचारी की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू 

 

लम्भुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के हाईवे के किनारे तुलसी नगर के समीप विद्युत विभाग की 33000 की लाइन खेतों से होकर गुजरी है वही लगे खंभे के समीप

तार के स्पार्क से निकली चिंगारी से मौके पर आग लग गई। वही हाईवे के किनारे वन विभाग द्वारा सैकड़ो की संख्या में पौधारोपण किया गया है जिसमें यह आग फैल गई। आज की चपेट में आने से दर्जनों पेड़ झुलस गए वही समय से जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग समेत वन विभाग को भी दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी रामजी यादव और उनके सहयोगी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।।

Exit mobile version