Site icon Bhoomika Bharat News

प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से मिले दो लाख

प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से मिले दो लाख

पीड़िता को चेक प्रदान करते शाखा प्रबंधक व अन्य

लालगंज, प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत स्थानीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया की शाखा द्वारा पीड़िता को दो लाख रूपये सहायता राशि का चेक सौंपा गया। शाखा प्रबंधक बृजेशचंद्र त्रिपाठी द्वारा बुधवार को बैंक मुख्यालय पर चेक वितरण के समय बताया गया कि प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में वार्षिक बीस रूपये का लाभार्थी का अंशदान हुआ करता है। उन्होनें बताया कि लक्ष्मणपुर के बरापुर भीख निवासी प्रताप बहादुर सिंह ने बैंक में यह बीमा सुरक्षा योजना कराया था। बीते वर्ष 2023 में बीस मई को प्रताप बहादुर का निधन हो गया। मृतक की पत्नी प्रभावती देवी की सूचना पर बैंक ने बीस रूपये बीमा को कवर करते हुए मृतक की पत्नी को दो लाख का चेक प्रदान किया। इस मौके पर उप शाखा प्रबंधक सुश्री आयशा, मनोज कुमार, सौरव कुमार, गनेश प्रसाद, निखिल ओझा, सरफराज आदि रहे।

Exit mobile version