Site icon Bhoomika Bharat News

हजारों मछलियों ने तोड़ा दम, आस पास कि कॉलोनियों में फैली बदबू

जयपुर.@चाकसू कस्बे के मनोहरा तालाब में हजारों की संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। पालिका प्रशासन ने मंगलवार को तालाब में गड्‌ढा खोदकर मछलियों को दफनाया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। जानकारी के अनुसार तालाब में हर वर्ष मछली पालन का ठेका दिया जाता है। तीन दिन पूर्व अज्ञात कारणों से तालाब में हजारों की संख्या में मछलियां मर गई।

जिन्हें तालाब में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। इसके बाद लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तालाब में मछली पालन का ठेका नहीं देने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इससे पानी गंदा हो जाता है। ठेकेदार मछलियों के लिए कई ऐसी प्रकार की खाद्य सामग्री पानी में डालते हैं। जबकि इस तालाब के पानी को श्रद्धालु आसपास बने मंदिरों में सेवा पूजा में काम में लेते हैं। लेकिन पानी गंदा हो जाने के कारण अब श्रद्धालुओं के सामने शुद्ध पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने प्रशासन से तालाब में आ रहे गंदे पानी के नाले व सीवरेज लाइन को भी बंद करवाने की मांग रखी।

Exit mobile version