Site icon Bhoomika Bharat News

नई सरकार के मंत्रियों ने संभाली अपने विभागों की जिम्मेदारी।

नई लोकसभा का गठन हो चुका है। मंत्री बनने वाले सभी को उनके योग्यतानुसार विभागों का बंटवारा भी प्रधानमन्त्री जी के द्वारा कर दिया गया। अब मंत्रियों ने भी अपने अपने विभागों की जिम्मेवारी संभालने लगे है। अमितशाह जी ने गृहमंत्री के रूप मे दूसरी बार काम शूरू कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने रेल मंत्री,एस जयशंकर जी ने दूरी बार विदेशमंत्री का काम संभाला। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने संचार मंत्रालय,जे•पी•नड्डा जी ने स्वास्थ्य मंत्रालय,मनोहरलाल खट्टर जी ने ऊर्जा मंत्रालय, जितेंद्र सिंह जी ने केन्द्रीय

कार्मिक लोकशिकायत पेंशन राज्यमंत्री, गिरीराज सिंह जी ने कपड़ा मंत्रालय, प्रहलाद जोशी जी ने उपभोक्ता सार्वजनिक मंत्रालय, चिरागपासवान जी ने उद्योग मंत्रालय,अन्नपूर्णादेवी जी ने महिला-बाल विकास मंत्रालय, शिवराजसिंहचौहान जी ने कृषी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसी प्रकार मोदी जी के सभी मंत्रियों ने भी अपने अपने विभागों का कार्यभार संभालकर काम करना शूरू कर दिया। केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री श्री किरण रिजजु जी ने कहा कि वह संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेगें। उन्होने कहा कि संख्याबल के आधार पर संसद मे किसी को भी नीचा नही दिखाना चाहिए। पक्ष-विपक्ष सबको मिलकर संसद मे कार्य किया जाना चाहिए।

Exit mobile version