Site icon Bhoomika Bharat News

भवनाथपुर में स्कूली बच्चों की साइकिल खुले आसमान में रहने के कारण हो रहा है खराब

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से भवनाथपुर सरकार के द्वारा कल्याण विभाग से मिलने वाले आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को साइकिल विगत एक सप्ताह से प्रखंड कार्यालय परिसर में संवेदक के द्वारा तयार कराया जा रहा है ।परंतु उक्त सभी नीव साइकिल इस कड़ी धूप में खुले आसमान में रखा जा रहा है जो धूप के कारण खराब हो सकता है ।

जबकि कई प्रखंडों में साइकिल का वितरण छात्र के किया जा रहा है तो भवनाथपुर के स्कूली छात्र साइकिल मिलने का इंतजार कर है ।जानकारी के अनुसार भवनाथपुर बि आर सी कार्यालय से कुल 1252 छात्र छात्रा की सूची कल्याण विभाग को दिया गया था ।जिसमे संवेदक के द्वारा अभी तक मात्र 800 साइकिल कसने की तयारी चल रही है ।इस मामले में प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजगीर राम ने बताया की एक्सल सीट और ऑन लाईन प्रक्रिया के बाद साइकिल वितरण किया जाएगा जिसकी तयारी चल रही है ।जल्द ही वितरण कराया जायेगा।

Exit mobile version