Site icon Bhoomika Bharat News

13 जून को दर्जनों ग्राम प्रधान करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

13 जून को दर्जनों ग्राम प्रधान करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

अखिल भारतीय पंचायत परिषद की एक बैठक हुई । जिसमें यूपी सरकार द्वारा पंचायत सहायकों के संबंध में जारी किए गए शासनादेश में उनको अनावश्यक रूप से अधिक अधिकार दिए जाने का विरोध किया गया । वक्ताओं ने कहा कि प्रधान पद का चुनाव संविधानिक रूप से जनता द्वारा चुनकर किया जाता है । सरकार 73 और 74 वें संविधान संशोधन लागू करना तो दूर की बात प्रधानी को पंचायत सहायक के माध्यम से चलाना चाहती है । सरकार के इस कदम का व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा । जिलाध्यक्ष मनोज सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया पूर्व में ही प्रधानों को सरकार द्वारा कमजोर करने का काम किया गया है । उन्होंने कि 13 जून को जिले के 100 से भी अधिक ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और घेराव करेंगे । इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमित चौहान , ब्लॉक लोधा अध्यक्ष बनी सिंह , अकराबाद मनोज सिंह , धनीपुर सुनील शर्मा , राजकुमार यादव , गंगीरी सुनील आर्य लोधी , जिला उपाध्यक्ष खुसरो मियां आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version