Site icon Bhoomika Bharat News

गया जिला में 2018 के बाद इस वर्ष चलंत लोक अदालत की टीम का आगमन।

चलंत लोक अदालत की टीम मंगलवार को सर्किट हाउस गया पहुंची। टीम का स्वागत गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री एवम कर्मचारी विकास कुमार ने किया। मोबाइल लोक अदालत टीम में सेवानिवृत्ति सीजीएम मृत्युंजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अरविंद कुमार झा, समाजसेवी शारदा कुमारी हैं। चलंत लोक अदालत दिनांक 12.06.24 को खिजरसराय अनुमंडल में सुनवाई करेगी एवम 13.6.24 को शेरघाटी अनुमंडल में सुनवाई करेगी और 14.6.24 को टेकरी अनुमंडल में एवं सदर अनुमंडल में केस का सुनवाई करेगी। सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि गया जिला में 2018 के बाद इस वर्ष चलंत लोक अदालत की टीम आई है। गया जिला वासियों से यह अपील है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा अपना केस और समस्याओं का निपटारा कराएं और इसका लाभ उठाएं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version