Site icon Bhoomika Bharat News

हर जवान एक वृक्ष अभियान के तहत पुलिस लाइन अनूपगढ़ में किया गया पौधारोपण।

http://( मोहरसिंह ) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। रमेश मौर्य आई.पी.एस . पुलिस अधीक्षक अनूपगढ़ ,सुरेंद्र कुमार आर.पी.एस.अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अनूपगढ़, लालचंद सारण उप निरीक्षक,संचित निरीक्षक,हीरालाल उप निरीक्षक व समस्त पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन अनूपगढ़ में राजस्थान पुलिस के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया। पुलिस स्थापना दिवस पर हर जवान एक वृक्ष के अभियान के तहत पौधारोपण पर पुलिस अधीक्षक अनूपगढ़ रमेश मौर्य ने सभी जवानों को निर्देशित किया कि हर जवान एक पोधा अपने नाम से लगाए व उसकी लगातार देखभाल करे।

Exit mobile version