Site icon Bhoomika Bharat News

2024,25 के लिए श्रीराम जानकी बल्लभ मंदिर की भुमी की बंदोबस्ती शुरू

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट                                                            कैमुर भभुआ सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि श्री राम जानकी वल्लभ मंदिर की भूमि की बंदोबस्ती वर्ष 2024-25 कृषि कार्य (खेती) के लिए खुली डाक द्वारा निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि को अंचलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में 11:00 बजे पूर्वाह्न में की जाएगी। यदि किसी कारणवश उक्त तिथि को बंदोबस्त नहीं हो पाई तो दिनांक 14.06.2024 एवं 19.06.2024 को पुनः की जाएगी।

*डाक प्रारंभ होने के पूर्व वक्ता को सुरक्षित जमा राशि का 10% अग्रधन के रूप में अंचल नजारत में जमा करना होगा।

*डाक समाप्ति के पश्चात सफल डाक वक्ता को पूरी राशि एक मुश्त जमा करना होगा अन्यथा अग्रधन राशि को जप्त कर लिया जाएगा।

*परवाना के निर्गत होने के पश्चात ही भूमि पर कृषि कार्य का अधिकार एक वर्ष के निर्धारित तिथि तक होगा।

*भूमि की बंदोबस्ती बिना कारण बताए स्थगित/निलंबित/रद्द करने का अधिकार अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ को सुरक्षित होगा।

*अनुमंडल पदाधिकारी/जिला पदाधिकारी/पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है।

*किसी भी डाक वक्ता को मौज पंची के भूमि की बंदोबस्ती 11 एकड़ से कम नहीं की जाएगी।

*स्टांप अधिनियम के अंतर्गत बंदोबस्ती राशि पर 3% से स्टांप शुल्क देय होगा।

Exit mobile version