Site icon Bhoomika Bharat News

शपथ ग्रहण के बाद कल्पना सोरेन को विधायक सविता ने दी बधाई

बानेश्वर महतो (झारखंड,सरायकेला खरसावां,चांडिल)

सरायकेला/ईचागढ़: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन लोकसभा चुनाव के साथ हुए गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में विधायक निर्वाचित हुए है। सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन को झारखंड विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सविता महतो भी शामिल हुई। इस क्रम में विधायक सविता महतो ने कल्पना सोरेन को विधायक निर्वाचित होने पर पुष्प कुछ देकर बधाई एवं शुभकामना दी। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो समेत राज्य सरकार के मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Exit mobile version