Site icon Bhoomika Bharat News

सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर। आज गन्ना मूल्य बकाया और बंद चीनी मिल के भुगतान को लेकर सपा कारकर्ताओ ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप गन्ना मूल्य बकाया भुगतान शीघ्र व कप्तानगंज चीनी मिल को चालू कराने की मांग किया।
जिले के कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का गन्ना मूल्य का बकाया लगभग 44 करोड़ रुपए है और मिल भी बंद हो गया है जिसके कारण किसान बर्बादी के कगार पर आ गया है जिसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा जब तक गन्ना मूल्य का भूगतान नही होगा हम लोगो का संघर्ष जारी रहेगा।ऐसे स्थिती में चीनी मिल को चलाना किसानहित में अति आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुकुरुल्लाह अंसारी, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,मुन्ना यादव, विक्रमां यादव,राम अवध यादव,रामकोला ब्लॉक प्रमुख लक्षमण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Exit mobile version