Site icon Bhoomika Bharat News

विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण, लव जिहाद एवं गौ तस्करी पर कड़ा कानून बनाने प्रदेशाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

श्रवण साहू, धमतरी। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर छत्तीसगढ़ लौटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का रायपुर से जगदलपुर प्रस्थान के दौरान ग्राम बिरेझर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष से सौजन्य भेंट के दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे हैं धर्मांतरण लव जिहाद एवं गौ तस्करी को रोकने कड़ा कानून बनाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से बजरंग दल के विभाग मंत्री रणजीत साहू बजरंग दल के प्रखंड संयोजक कुंज बिहारी साहू जिला बलोउपासना प्रमुख देवेंद्र साहू, मिथलेश साहू, कृष्णा साहू, मिथुन साहू, गिरेन्द्र साहू, डॉगेन्द्र साहू साथ में भाजपा युवा मोर्चा के सिर्री मंडल के मीडिया प्रभारी सह संयोजक वालेंदु सिंह, बूथ अध्यक्ष जगमोहन साहू,वरिष्ट कार्यकर्ता सोहन साहू, त्रिभुवन सिंह ठाकुर, रूपराम साहू, भूपेंद्र साहू, सेवाराम साहू, पूरन साहू, गुलाब राम, कामताराम साहू, भारत राम यादव, नेम सिंह साहू, त्रिलोचन, समारु विश्वकर्मा एवं महिला मोर्चा के अध्यक्षा धर्मिन साहू सहित महिला मोर्चा की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Exit mobile version