Site icon Bhoomika Bharat News

बैतूल जिले का मंत्री पद का सपना हुआ पूरा सांसद दुर्गादास उईके बने राज्य मंत्री

बैतूलः मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश में पांच नेताओं को जगह मिलने की संभावना थी। इसमें आदिवासी नेता के रूप में बैतूल सांसद डीडी उइके भी शामिल थे। अब उनको राज्य मंत्री बनाया गया हैं। वे बैतूल संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने है। वे सभी सांसदों के साथ रविवार को नरेंद्र मोदी के घर चाय पर चर्चा बैठक में शामिल हुए थे। संभावित मंत्रियों के साथ हुई बैठक में दुर्गादास उइके के शामिल होने के बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पीएम मोदी की कैबिनेट 3.0 में उन्हें भी स्थान मिलेगा। शपथ ग्रहण समारोह में यह बात सही भी साबित हो गई।

बैतूल सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए दुर्गा दास उईके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामू टेकाम को 3 लाख 79 हजार वोटों के अंतर से हराया था। उइके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खास पसंद ओर मोहन भागवत के खास करीबी माने जाते हैं। पीएम मोदी के यहां चाय की चर्चा पर जाने से लेकर उनके मंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा था। जो सही साबित हुआ।

टीचर पद छोड़कर बने नेता

उइके पहली बार 2019 में सांसद चुने गए थे। साथ ही पिछली बार संसद की ट्राइबल सलाहकार समिति में सदस्य थे। शिक्षा की बात करें तो वे पोस्ट ग्रेजुएट है। इसके साथ ही बीएड किया है। परिवार में पत्नी ममता एक बेटा और 2 बिटिया है। राजनीति में आने से दुर्गादास पहले शिक्षक थे। इतना ही नहीं वे नशा मुक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों में शामिल रहे। पीएम मोदी के बुलावे के बाद मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने भी पहुंचकर उन्हें बधाई दी है साथ ही जिले के  भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी श्री दुर्गादास उईके जी को राज्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी

Exit mobile version