Site icon Bhoomika Bharat News

सर्पदंश से एक पांच साल की बालिका की मौत

खबर के अनुसार एक पांच वर्ष की बालिका की मृत्यु सर्प के काटने से हो गई। मिली जानकारी अनुसार घटना यशोधरानगर अंतर्गत हमीदनगर बुद्ध विहार के पास की है। घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की लगभग है। शुक्रवार दोपहर बालिका जिसका नाम कुलसुम अब्दुल तौफिक बताया गया, अपने घर के पास बेहोश हालात मे पाई गई थी। बच्ची के दादा ने गली मे जाकर देखा तो बच्ची के घुटने के नीचे सर्प डसने का पता चला। जिसे उपचार हेतु शांतिनगर स्थित खिदमत दवाखाना ले जाया गया जहां से उसे मेयो अस्पताल भेज दिया गया।वहां पर डाक्टर ने जाॅच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया। यशोधरा नगर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी ।उक्त घटना के बाद से आसपास मे मातम छा गया।

Exit mobile version