Site icon Bhoomika Bharat News

कुत्तों ने चार को काटकर किया जख्मी

डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो आजाद नगर और वार्ड नंबर 16 मोदीनगर में कुत्तों का आतंक है। सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों को है। शनिवार को मोदीनगर निवासी केशराम, जोगिंदर कुमार, ललित कुमार, और जियान खान पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर के राकेश, अब्दुर्रहीम, इस्माइल, राजू आदि ने बताया कि अवारा कुत्ते अक्सर राहगीरों पर अचानक झपट पड़ते हैं। कई बार ये कुत्ते एक-दूसरे से लड़ते-लड़ते बीच सड़क पर आ जाते हैं। जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि खीरा मंडी से बंजरहवा जाने वाले मार्ग और मोदी नगर वार्ड में आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

Exit mobile version