Site icon Bhoomika Bharat News

55 मिनट तक पत्रकारिता एवं पारिवारिक वातावरण में चर्चा

जावरा/मालवा विचार मंथन समग्र मालवा अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन जावरा द्वारा शनिवार को आयोजित व्याख्यान मे *मालवा की पत्रकारिता का इतिहास ** विषय पर वक्ता जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष मंदसौर के अध्यक्ष बृजेश जोशी का वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर, अभय कोठारी,अशोक सेठिया, उमेश शर्मा, एजाज शेख, डॉ जाकिर कुरैशी, वाजिद पठान, विजय राठौर , मोहम्मद शरीफ कुरैशी , रमेश धाकड़ ने शाल, श्रीफल भेंट कर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व जिला प्रेस क्लब मंदसौर अध्यक्ष व प्रसिद्ध टीवी चैनल एंकर बृजेश जोशी के जावरा प्रवास के दौरान जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष जावरा जगदीश राठौर के निवास पर आगमन हुआ । करीब 55 मिनट तक पत्रकारिता एवं पारिवारिक वातावरण में चर्चा हुई। इस अवसर पर न्यूज़ चैनल वीडियो जर्नलिस्ट सचिन पारख मंदसौर, सेवानिवृत शिक्षक विजय अग्निहोत्री मंदसौर, जिला प्रेस क्लब जावरा उपाध्यक्ष एजाज शेख व उपाध्यक्ष डॉ जाकिर कुरैशी, संगठन सचिव वाजिद पठान, कोषाध्यक्ष विजय राठौर व कार्य समिति सदस्य मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने भी उपस्थित रहकर अतिथियों का सम्मान किया ।

Exit mobile version