Site icon Bhoomika Bharat News

*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का लगाया आरोप

*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का लगाया आरोप*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी किशनी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। ससुराल वाले शव को घर में लटकता हुआ छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा जमीनी विवाद को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव बसैत के मजरा हर्राजपुर कला की है। ग्राम निवासी ब्रजकिशोर पंडित बालोत्रा में प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी पत्नी दीक्षा घर पर अपने दो बच्चे के साथ रह रही थी। बीती रात दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजनों ने जैसे ही सुबह शव देखा वैसे ही घर से फरार हो गए।

मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी बेटी की ससुराल में

जमीन जायजाद के लिए आपस में विवाद होता रहता

था।जिसको लेकर उसकी हत्या की गई है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों से पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी किशनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की

कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version