Site icon Bhoomika Bharat News

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया

बता दें कि हिम्मत सिंह से पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया था। भोपाल सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में एक माने जाते हैं।

जानें कौन हैं हिम्मत सिंह?

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM करने के बाद वह पिछले 16 साल से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Exit mobile version