Site icon Bhoomika Bharat News

थाना समाधान दिवस पर आयी दो शिकायतें, निस्तारण शून्य

थाना समाधान दिवस पर आयी दो शिकायतें, निस्तारण शून्य

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई किया। थाना समाधान दिवस पर कुल दो शिकायतें आयीं। इसमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वहीं निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने मातहतों से पारदर्शितापूर्ण समस्याओं के निस्तारण कराए जाने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर दरोगा दीपक यादव, संतोष गिरि, कबीरदास आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version