Site icon Bhoomika Bharat News

देवेन्द्र फड़नवीस जी फिलहाल उप-मुख्यमंत्री बने रहेगे

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी अपने पद को नही त्यागेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार को श्री फड़नवीस जी ने गृहमंत्री अमितशाह एवं भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा जी से मुलाकात की थी। वे फिलहाल उप-मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेगे। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के पश्चात इस पर और विचार किया जा सकता है। ज्ञात हो की लोकसभा आम चुनाव 2024 मे महाराष्ट्र मे भाजपा को इसबार झटका लगा है। भाजपा को यहां से केवल 9सीटे मिली है। 48सीटो वाली महाराष्ट्र मे महायुती को को 17 सीटे मिली है। श्री फड़नवीस जी ने इस हार की पूरी ज़िम्मेवारी स्वयं अपने ऊपर लेते हुए अपना पद छोड़ने एवं संगठन के लिए पूरा समय देने की बात पार्टी से कही थी। पार्टी ने फिलहाल उन्हे अपने पद पर बने रहने की सलाह दी है। अतः श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी वर्तमान मे उप मुख्यंत्री बने रहेगे।

Exit mobile version