Site icon Bhoomika Bharat News

बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

कैमुर भभुआ       मिली जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के भगवानपुर थाना स्थित सरैया पुल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए तीनों व्यक्ति को सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वहीं दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं  मृत्यु व्यक्ति की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी राजदेव सिंह का पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है और दूसरा व्यक्ति उसी देवरिया गांव का भोला नाम से पहचान हुई और तीसरा व्यक्ति भगवानपुर निवासी संजय राम का पुत्र प्रेमचंद कुमार के रूप में पहचान हुई सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया

Exit mobile version