Site icon Bhoomika Bharat News

चुनावी मतगणना के पश्चात रायबरेली जिले के अंदर उपजिलाधिकारियो का स्थानांतरण।

रायबरेली -लोकसभा चुनाव पश्चात रायबरेली जिले में उपजिलाधिकारियो का स्थानांतरण कर दिया गया है। रायबरेली जिले की डीएम हर्षिता माथुर के दिशानिर्देश के अनुसार रायबरेली सदर तहसील के उपजिलाधिकारी न्यायिक नवदीप शुक्ला को लालगंज तहसील का उपजिलाधिकारी, लालगंज तहसील के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को डलमऊ तहसील का उपजिलाधिकारी तथा डलमऊ तहसील के उपजिलाधिकारी आशुतोष राय को सदर तहसील रायबरेली का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया। सभी उपजिलाधिकारियो ने अपनी अपनी तहसीलो का चार्ज संभाल लिया है। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार

Exit mobile version