Site icon Bhoomika Bharat News

सुरक्षित खाद्य अपनाना हम सबकी जिम्मेदारी-अजय क्रांतिकारी

सुरक्षित खाद्य अपनाना हम सबकी जिम्मेदारी-अजय क्रांतिकारी

सुरक्षित खाद्य के लिए सबको जागरूक करने की जरूरत,पर्यावरण सेना हरित खाद्य को अपनाने हेतु लोगों को कर रही जागरूक।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक में खाद्य सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा दुनिया में असुरक्षित खाद्य अपनाने से रोज लगभग 16 लाख लोग बीमार होते हैं।इस बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम है खाद्य गुणवत्ता से जीवन सुरक्षित।उन्होंने कहा कि सुरक्षित खाद्य अपनाना सबकी जिम्मेदारी है जिसके लिए जनजागरूकता जरूरी है।उन्होंने सुरक्षित खाद्य के लिए स्वयं के साथ ही पर्यावरणीय स्वच्छता अपनाने पर बल दिया।

खंड विकास अधिकारी मान्धाता राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा असुरक्षित भोजन से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं।आगे उन्होंने कहा कि दुनिया में रोजाना 340 बच्चों की मौत खराब खाने के कारण होती है।वक्ताओं ने सुरक्षित खाद्य के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया।सभी ने खुले में बिकने वाले स्ट्रीट फूड के सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान पर चिंता पर लोगों से सुरक्षित खाद्य अपनाने की अपील की।
इस मौके पर संजय यादव,विक्रम सिंह,नेहा सिंह,आशुतोष कुमार,अतुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version