Site icon Bhoomika Bharat News

लालगंज नगर बनने के बावजूद विद्युत आपूर्ति नहीं, लो बोल्टेज से जूझ रहे वार्ड वासी

लालगंज नगर बनने के बावजूद विद्युत आपूर्ति नहीं, लो बोल्टेज से जूझ रहे वार्ड वासी

लालगंज प्रतापगढ़। बदहाल बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाकर कनेक्शनधारियों की संख्या तो बढ़ा दी गई, लेकिन उपभोक्ताओं की बढ़ी संख्या के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता न बढ़ाए जाने से वार्ड की बिजली आपूर्ति और बदहाल हो गई है। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

इसके साथ ही आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाने से हफ्तों यहां  अंधेरा पसरा रहता है। लालगंज नगर के वार्ड नम्बर 14 में जिसमे उपजिलाधिकारी का सरकारीआवास पड़ता है इसमें10केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है,इसी ट्रांसफार्मर से पूरे स्वामी पूरे बसई मजरे के साथ ही एक किसान को समर्सिबल का कनेक्सन की  बिजली आपूर्ति की जाती है।

पर कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने के कारण लोग बिजली समस्या से परेशान है। ट्रांसफार्मर पर आवश्यकता से अधिक लोड होने के कारण उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज झेलना पड़ता है। गांव केविकास कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार व कुंती  समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है।

हफ्तों यहां अंधेरा छाया रहता है। गांव के लोग कई दिनों तक बिजली विभाग व राजनेताओं की मिन्नतें करने के बाद ट्रांसफार्मर बदलवाते है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए कई बार संबंधित विभाग व स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारी जनसमस्या पर कान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर बार गर्मी के मौसम में उनको बिजली समस्या से दो चार होना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग ने गांव में कनेक्शन तो बढ़ा दिए पर बिजली ट्रांसफार्मर वहीं पुराने ही है। ऐसे में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने के कारण ग्रामीण बिजली समस्या से परेशान है। गांववासियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही वो पूर्व मंत्री से मिलकर इस समस्या के बारे में अवगत करवा चूके है। गांव वासियों ने चेतावनी दी की गर्मी का मौसम शुरू हुआ है ,यहां ढाई सौ केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाए। अन्यथा पूरा गांव इसको लेकर सड़क पर आ जायेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
लालगंज विद्युत एक्सईएन लक्ष्मी शंकर का कहना है कि चुनाव बाद ही यहां मांग के बाद बड़ा ट्रांसफार्मर सम्भव हो सकता है ।

गांव के मनोज शुक्ल का कहना है कि यह गांव अब नगर में आ गया है लेकिन अब तक यहां का विकास ठप है, यहां अभी भी10केवीए छमता से काम चलाया जा रहा है, बोल्टेज लो हमेशा रहता है।

इस कस्बे के कुंती मिश्र कहते हैं कि यहां कम से कम 250केवीए क्षमता का ट्रांस्फार्मर लगवाया जाए, या अलग कर दिया जाए, पहले एसडीएम आवास पर लाइट लगी थी उसी में ही यहां के लोगों को जोड़ दिया गया है।

Exit mobile version