Site icon Bhoomika Bharat News

भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

कुशीनगर / हाटा, स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर पैकौली में स्थित मां काली मन्दिर स्थान पर 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आज 1001 कन्याओं व श्रद्धालुओं द्वारा हाथी,धोड़े व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा नगर भक्ति मय हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा मां काली मन्दिर स्थान से वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश यात्रा पगरा, छपरा भगत,मस्जिदिया, पिपरा कपूर होते हुए काशी विश्वनाथ मन्दिर पहुंचा जहां यज्ञाचार्य पंडित धनश्याम मिश्र,अमन दूबे, विनायक त्रिपाठी, गोपाल मिश्र,नितेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत पोखरे से कलश में जल भरकर पुनः मुख्य बाजार, करमहा तिराहा, केयूनियन तिराहा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा जहां। यज्ञाचार्य द्वारा विधिविधान पूर्वक कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।

श्री शतचण्डी महायज्ञ के व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह ने बताया कि यह यज्ञ 7 जून से प्रारम्भ होकर 15 जून को पूर्णाहुति होगा। इस शतचंडी महायज्ञ यज्ञ में कथा वाचक पंडित विरेंद्र तिवारी द्वारा दिन में प्रवचन तथा रात में रामलीला मंडली मथुरा द्वारा रामलीला का संजीव मंचन किया जायेगा।

इस कलश यात्रा में विधायक हाटा मोहन वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह, रामबचन सिंह,मुंशी सिंह,सभासद विनय प्रताप सिंह,आनन्द वर्मा, अनुराग कुशवाहा, ओमप्रकाश बर्नवाल,दुर्गेश सिंह,श्री प्रकाश बर्नवाल, सत्यप्रकाश सिंह,उपेन्द्र सिंह,अनिल यादव,पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह,राजेश सिंह,छोटन विश्वकर्मा,पप्पू सिंह, चन्दन सिंह,टीपू सिंह,दरोगा सिंह, मोतीलाल विश्वकर्मा,भानमती देवी,राम प्रवेश बर्नवाल, सुभाष सिंह,कुनाल बर्नवाल, मुन्ना गोंड ,हरिवंश विश्वकर्मा, विजय शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version