Site icon Bhoomika Bharat News

बच्चो को सुरुचिपूर्ण एवम पूर्ण स्वच्छता के साथ पोष्टिक भोजन मिले:- सुनील भालेकर

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक अकादमिक समन्वयक*”बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भजन नियमित एवं समय से मिले:- सुनील भालेकर”*
====================

संकुल केंद्र में स्वास्थ्य सहायता समूह एवं रसोइयों को एक दिवसीय प्रशिक्षण
==================== बांगरदा (खरगोन) राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों में बच्चों को बच्चों को शिक्षा के साथ गुणवत्ता पूर्ण भोजन दिए जाने हेतु प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत पर्याप्त पोषण पूर्ति हेतु सुरुचि पूर्ण भोजन योजना का संचालन स्व सहायता समूह के माध्यम से शिक्षा विभाग की निगरानी में किया जा रहा है। सभी संस्थाओं में बच्चों को नियमित एवं निर्धारित सुरुचिपूर्ण भोजन हेतु संकुल केंद्र बांगरदा के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओ में कार्यरत 12 सहायता समूह के साथ प्रधान पाठको रसोइयों को एक दिवसीय प्रशिक्षण जन शिक्षा केंद्र बांगरदा में दिया गया। प्रशिक्षण में सहायक अकादमिक समन्वयक सुनील भालेकर ने अवगत कराया की शासन की योजना के तहत संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में जन सहयोग के तहत विशेष अवसरों पर ग्रामीण स्तर पर आयोजित स्नेह भोज में बच्चों की उपस्थिति हेतु आयोजनकर्ता से स्व सहायता समूह एवं प्रधान पाठक द्वारा संपर्क किया जाए। स्कूल परिसर में पर्याप्त स्थान हो तो सब्जियां उगाई जाए एवं उनका उपयोग भोजन बनाने में किया जाए। आपने वर्षाकालीन सावधानियां की जानकारी देते हुए बताया खाद्यान्न का भंडारण सुखे स्थान पर एवं भोजन बनाने में अतिरिक्त सावधानियां रखते हुए स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। आपने अपील करते हुए कहा कि भोजन कक्ष के आसपास वर्षा के दौरान छायादार वृक्षों का रोपण करने से बच्चों शुद्ध हवा मिलेगी। इस अवसर पर संकुल प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सोलंकी जनशिक्षक जगदीश शाह बिहारी लाल रेवापाटी बांगरदा लाल्याखेड़ी, लोहारी कोटल्याखेड़ी, धुलवाड़ा, मलगांव की शिक्षण संस्थाओ के प्रधान पाठकों के साथ स्वसहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे।
:- रामेश्वर फुलकर बांगरदा

Exit mobile version