Site icon Bhoomika Bharat News

बिरसिंहपुर में दबंगों का तांडव,रात के वक्त नशे की हालत में घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसने की कोशिश

बिरसिंहपुर में दबंगों का तांडव,रात के वक्त नशे की हालत में घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसने की कोशिश। मामला जमीन विवाद से जुड़ा,अदालत से मुकदमा हारने के बाद भी नहीं छोड़ना चाहते जमीन पर कब्जा। बिरसिंहपुर में
शकुंतला पांडे के नाम से आराजी क्रमांक 6/2 है जिस पर न्यायालय से पांडेय परिवार जीत चुका है दीवानी मुकदमा। दूसरे पक्ष के स्वर्गीय लाला ताम्रकार के बेटे अनिरुद्ध ताम्रकार नहीं मान रहे अदालत का आदेश,जमीन से हटने को नही है तैयार, हिनौता निवासी विजय सिंह गहरवार समेत आधा सैकड़ा लोगों ने नशे की हालत में रात के वक्त बोला पांडेय परिवार के घर पर धावा। प्रशासन और विधायक की धौंस दिखाकर कर पांडे परिवार के घर का दरवाजा तोड़ा और अभद्र गलियां दी, घर गिराने की दे रहे धमकियां।

Exit mobile version