Site icon Bhoomika Bharat News

कैमूर में अपराधी हुए बेलगाम

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

कैमुर भभुआ  सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के रामविलास यादव के पुत्र 21 वर्षीय बलजीत कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर शव को नदी के किनारे बधार में फेंक दिया गया इसकी सूचना पर पहुंची कैमूर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया वहीं कैमूर पुलिस इसकी जांच में जुट गई सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और जिला परिषद सदस्य विकास कुमार सिंह उर्फ लल्लू पटेल

ने बताया कि रामविलास यादव का पुत्र बलजीत यादव भभुआ लाइब्रेरियन पढ़ने गया हुआ था जहां से वह 12:00 बजे घर वापस नही आया  काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन  परेशान होकर खोजने निकले फिर भी कहीं पता नहीं चला वहीं दूसरे दिन सुबह बहेरी गांव के कूकुनहिया नदी के पास खेत में एक शव पड़ा नजर आया शव को देखकर जब भीड़ इकट्ठा हुई

तो युवक की पहचान की गई उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई वहीं मृतक  के परिजन का कहना है कि अपराधियों द्वारा हत्या कर दिया गया है और वहीं मृतक को करंट भी लगाया गया है परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करें कैमूर थाना प्रभारी मुकेश कुमार अपने टीम के साथ मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गए हैं

Exit mobile version