Site icon Bhoomika Bharat News

*होटल संचालक को बिना पहचान पत्र के आरोपी एवम नाबालिक युवती को कमरा देना पड़ा भारी , होटल संचालक गया सलाखों के पीछे*

*प्रेस नोट*
*मैंहर पुलिस ,जिला मैंहर*
*◆दिनांक 06.06.2024*◆

*होटल संचालक को बिना पहचान पत्र के आरोपी एवम नाबालिक युवती को कमरा देना पड़ा भारी , होटल संचालक गया सलाखों के पीछे*

*◆ पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मिली कामयाबी*

*घटना विवरण*
दर्शनी होटल एसबीआई चौराहा मैहर के संचालक जितेंद्र दहायत द्वारा आरोपी तथा नाबालिक युवती को बिना पहचान पत्र के लॉज में ठहरने के लिए कमरा दिया गया था, युवती के नाबालिक होने से परिजनों की रिपोर्ट पर पूर्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी मोहित कोल निवासी भेड़ा थाना देहात मैहर को जेल भेजा गया था। युवती द्वारा बताया गया कि आरोपी मोहित कोल उसे दो बार दर्शनी लॉज में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया था। जिस पर दर्शनी लॉज के संचालक जितेंद्र दहायत को धारा 109 ताहि ,17 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी*- जितेंद्र दहायत पिता हीरालाल दहायत उम्र 26 वर्ष निवासी लुढ़ोती थाना कोतवाली मैहर
*सराहनीय भूमिका –*
निरीक्षक अनिमेष व्दिवेदी ,उपनिरीक्षक अशोक सिंह सेंगर ,आरक्षक अनूप तिवारी, विनय शुक्ला की रही

Exit mobile version